Middle East Oil Well Fires Extinguishing Techniques Middle East K Tel K Kuye Ki Aag Kaise Bujhai Jati Hai 8380206
Oil well Fire-Extinguishing Techniques: तेल के कुओं में आग भड़क जाए तो मिडिल ईस्ट फायरफाइटर्स कैसे बुझाते हैं, जानिए खतरनाक तरीके
ईरान समेत मिडिल ईस्ट केदेशों में हजारों तेल के कुएं हैं, जहां heavy crude oil और गैस के कारण आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं. जानिए आग लगने पर कैसे बुझाई जाती है.
ईरान और अमेरिका में बातचीत के बाद मिडिल ईस्ट में चल रहा युद्ध थम गया है. ईरान पर इजरायल-अमेरिका के जॉइंट हमले से शुरू हुए इस युद्ध की मुख्य वजहों में से एक ईरान का तेल ही है.
People are also watching
2/7
crude oil और गैस के कारण आग लगने की घटनाएं
मिडिल ईस्ट के तेल समृद्ध देशों जैसे कुवैत, सऊदी अरब, इराक और ईरान में हजारों तेल के कुएं हैं, जहां heavy crude oil और गैस के कारण कभी-कभी आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं. इन क्षेत्रों में तेल उत्पादन की भारी मात्रा के चलते ऐसी आग पर्यावरण और अर्थव्यवस्था दोनों के लिए बड़ा खतरा बन जाती है.
3/7
तब शुरू हुआ था दमकल अभियान
1991 के गल्फ वॉर के दौरान कुवैत में इराकी सेना द्वारा लगभग 600 से 732 तेल कुओं में जानबूझकर आग लगाई गई थी, जिससे रोजाना लाखों बैरल तेल जलकर बर्बाद हो रहा था और आसमान काला धुआं से भर गया था. इस आपदा ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा और दमकल अभियान शुरू हुआ.
4/7
आग बुझाने वाली अंतरराष्ट्रीय टीमें
आग बुझाने वाली अंतरराष्ट्रीय टीमें, जिनमें अमेरिकी और कनाडाई विशेषज्ञ शामिल थे, सबसे पहले खदानें साफ करती थीं और गर्मी से बचने के लिए हिट शील्ड वाले बुलडोजर का इस्तेमाल करती थीं. इलाके में खतरनाक माइंस बिछे होने के कारण हर कदम सावधानी भरा होता था.
5/7
समुद्री पानी का छिड़काव
ADST.org की परियोजना रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे प्रभावी और आम तरीका समुद्री पानी का छिड़काव था, जिसमें क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों को जोड़कर फारस की खाड़ी का पानी पंप किया जाता था. इस विधि से करीब 90 प्रतिशत आगों को शक्तिशाली होजों से आधार पर पानी डालकर बुझाया गया.
6/7
डायनामाइट या अन्य विस्फोटक सामग्री से ब्लास्ट
जब पानी अकेला काफी नहीं होता, तब विशेषज्ञ डायनामाइट या अन्य विस्फोटक सामग्री से ब्लास्ट वेव पैदा करते थे. यह विस्फोट जलते ईंधन और आसपास की हवा को एक पल के लिए दूर धकेल देता था, जिससे आग बुझ जाती थी और कुएं का सिरा खाली हो जाता था.
7/7
'बिग विंड' मशीन
कुवैती ऑयल फायर पेज के मुताबिक, कुछ जिद्दी आगों के लिए 'बिग विंड' नामक विशेष मशीन का इस्तेमाल किया जाता था, जिसमें पुराने टैंकों पर लगे मिग-21 टरबाइन इंजन पानी की तेज धार फेंकते थे. इस तकनीक ने कई आगों को महज मिनटों में बुझा दिया और पूरी प्रक्रिया को तेज किया. आज भी मिडिल ईस्ट में इसी तरह की तकनीकों का विकास हो रहा है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.