दुनिया का सबसे बुजुर्ग बच्चा कौन है?
थैडियस डैनियल पियर्स, जो 26 जुलाई 2025 को अमेरिका के ओहियो में पैदा हुआ, दुनिया का सबसे बुजुर्ग बच्चा कहलाता है. इसका भ्रूण 1994 में बनाया गया था और 30 साल तक फ्रीज रहा. लिंडसे और टिम पियर्स ने इसे गोद लिया और IVF के जरिए थैडियस को जन्म दिया. यह जन्म विज्ञान और इंसानी हिम्मत का एक चमत्कार है.