क्या है इस पत्थर की कहानी?
न्यूयॉर्क के एक शानदार नीलामी हॉल में एक 24.5 किलो का पत्थर ₹37 करोड़ (4.3 मिलियन डॉलर) में बिक गया. ये कोई साधारण पत्थर नहीं, बल्कि मंगल ग्रह से आया अब तक का सबसे बड़ा उल्कापिंड है, जिसका नाम NWA 16788 है. Sotheby’s ऑक्शन हाउस ने इसे 16 जुलाई 2025 को नीलाम किया, जहां इसकी कीमत ने सबको चौंका दिया. ये पत्थर धरती पर मौजूद मंगल के टुकड़ों का 6.5% हिस्सा है.