mirzapur-2-actress-isha-talwar-12
Mirzapur 2 Actress Isha Talwar: Mirzapur 2 वेब सीरीज में एक नए कैरेक्टर के रूप में ईशा तलवार (Isha Talwar) शामिल हुई हैं. वह इस वेब सीरीज में कालीन भैया (Pankaj Tripathi) के बेटे मुन्ना भैया (Divyendu Sharma) के राजनीतिज्ञ हफसफर के रूप में नजर आ रही हैं. वह एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिख रही हैं. ईशा इससे पहले कई फेमस फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. वह मुख्य रूप से मलयालम और हिंदी भाषा की फिल्मों में काम करती हैं, इसके अलावा कुछ तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने एक मॉडल के रूप में अपनी करियर की शुरुआत की और विभिन्न विज्ञापनों में दिखाई दीं और बाद में उन्होंने 2012 मलयालम फिल्म थाटथिन मराठु के साथ अपनी फिल्मी सफर की शुरुआत की. वह बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अनिल कपूर और एश्वर्या राय बच्चन की फिल्म Hamara Dil Aapke Paas Hai में भी काम किया है. बता दें कि ईशा का जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ था. वह विनोद तलवार की बेटी हैं, जो बॉलीवुड में बोनी कपूर के लिए एक निर्देशक और कार्यकारी निर्माता के रूप में काम करते हैं. मुंबई में जन्मी और पली-बढ़ी ईशा सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से ग्रेजुएट हैं. फोटो साभार इंस्टाग्राम