एयरप्लेन मोड के फायदे
स्मार्टफोन में मौजूद एयरप्लेन मोड (फ्लाइट मोड) के बारे में ज्यादातर लोग समझते हैं कि वह सिर्फ हवाई यात्रा के दौरान इस्तेमाल के लिए है, लेकिन यह फीचर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में भी बेहद उपयोगी है. यह मोड फोन के सभी वायरलेस सिग्नल सेलुलर, वाई-फाई, ब्लूटूथ को एक साथ बंद कर देता है.