सेमीकंडक्टर चिप क्या होती है?
सेमीकंडक्टर को आप इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का दिमाग कह सकते हैं. कंप्यूटर, लैपटॉप, कार, वॉशिंग मशीन, ATM, अस्पतालों की मशीन से लेकर हाथ में मौजूद स्मार्टफोन तक सेमीकंडक्टर चिप पर ही काम करते हैं. ये चिप एक दिमाग की तरह इन गैजेट्स को ऑपरेट करने में मदद करती है. इनके बिना हर एक इलेक्ट्रॉनिक आइटम अधूरा है.