इस योजना से आधार कार्ड पर मिलेगा लोन
पैसों के लिए जिंदगीभर कोई नौकरी नहीं करना चाहता. ऐसे में ज्यादातर लोग खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं. कई बार हमारे पास बिजनेस का आइडिया तो बड़ा सॉलिड रहता है, लेकिन फंड की कमी के कारण हम इसपर काम नहीं कर पाते. अगर आपके पास आइडिया है,लेकिन फंड नहीं है, तो टेंशन छोड़ दीजिए.सरकार की नई स्कीम ‘PM स्वनिधि योजना’ आपकी मदद कर सकती है. इस योजना के जरिए अपने आधार कार्ड पर 90 हजार तक का लोन ले सकते हैं. इस लोन के लिए किसी तरह की गारंटी की जरूरत नहीं पड़ती. न ही आपको कुछ गिरवी रखना पड़ता है.