फिर विवादों में मोहम्मद शमी
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. शमी को लेकर क्रिकेट के मैदान के अंदर कम और मैदान से बाहर ज्यादा चर्चा हो रहा है. हाल में चैंपियंस ट्ऱॉफी 2025 के दौरान मैदान पर एनर्जी ड्रिंक पीने के कारण शमी धर्मगुरुओं के निशाने पर आ गए थे क्योंकि उन्होंने रोजे के दौरान ऐसा किया था.