मानसून का क्या हाल है?
Delhi Ka Mausam: उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट के पास बने कम दबाव के क्षेत्र का असर अब देश के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना ज्यादा है. कई इलाकों में भारी मूसलाधार बारिश हो सकती है. ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा.