दुनिया का सबसे बुद्धिमान पक्षी!
Most Intelligent Bird In The World: कौवे को दुनिया के सबसे बुद्धिमान पक्षियों में से एक माना जाता है. यह बात वैज्ञानिकों के नये रिसर्च में भी साबित हो गया है. क्या आपने कभी देखा है कि जब कोई कौवा मर जाता है, तो उसके आसपास कई और कौवे इकट्ठा हो जाते हैं? यह देखकर अक्सर लगता है कि जैसे वे उसका 'अंतिम संस्कार' कर रहे हों, लेकिन साइंस का मत इससे अलग है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह सिर्फ भावनात्मक वजह से नहीं होता. इसके पीछे एक समझदारी भरा कारण भी होता है.