जो रूट ने रचा इतिहास
इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने वनडे क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. रूट अब इंग्लैंड के लिए वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 34 साल के रूट ने कार्डिफ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की.