Most Weird Laws Of North Korea Haircut Rules Only These Hairstyles Allowed Men And Women 8259366
इस देश में मनचाहा हेयरस्टाइल यानी सीधे मौत की सजा! यहां नाई भी कांपते हाथों से काटता है बाल
Weird Laws Of North Korea: हमें अपनी मर्जी से बाल कटवाने और मनचाहा हेयरस्टाइल रखने की पूरी आजादी है. लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जहां सरकार अपने नागरिकों के लिए हेयरस्टाइल तय कर रखे है.
भारत में हर इंसान को चाहे वह लड़का हो या लड़की, अपनी पसंदीदा हेयर स्टाइल रखने की पूरी आजादी है. लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के एक देश में यह आजादी खत्म हो जाती है.
People are also watching
2/8
कौन सा है वह देश?
यह देश का नाम नॉर्थ कोरिया है, यहां के नागरिक अपनी मर्जी से बाल नहीं कटवा सकते हैं. दरअसल, वहां की सरकार ने कुछ चुनिंदा हेयरस्टाइल्स तय किए हैं.
3/8
सिर्फ 28 हेयरस्टाइल
रिपोर्ट्स के अनुसार, वहां के लोगों के लिए कुल 28 हेयरस्टाइल्स फिक्स हैं. अगर कोई इन हेयरस्टाइल्स को फॉलो नहीं करता है और अपनी मर्जी का हेयरस्टाइल्स रखता है, तो इसकी सजा बहुत कड़ी है.
4/8
पुरुषों की हेयरस्टाइल को लेकर नियम
नॉर्थ कोरिया में पुरुषों के लिए सरकार ने लगभग 10 से 15 तरह के हेयरस्टाइल फिक्स किए है. इनमें अधिकांश छोटे बाल रखना और साफ-सुथरी कटिंग शामिल हैं. लंबे बाल और फैंसी हेयरस्टाइल रखना बिल्कुल से मना है.
5/8
पुरुष बढ़ा सकते हैं इतने बाल
पुरुषों के बाल 1 से 5 सेंटीमीटर से ज्यादा लंबे न हो और हर 15 दिन में बाल कटवाना जरूरी है. जानकारी के अनुसार, वहां के तानाशाह किम जोंग उन का हेयरस्टाइल लोग सबसे ज्यादा रखते हैं.
6/8
महिलाओं की हेयरस्टाइल को लेकर नियम
वहीं अगर महिलाओं की बात करें, तो उनके लिए भी हेयरस्टाइल को लेकर काफी सख्त नियम बने हैं. यहां की महिलाओं के लिए करीब 18 से 20 हेयरस्टाइल तय हैं.
7/8
मैरिड और अनमैरिड के लिए अलग नियम
इसके अलावा, मैरिड और अनमैरिड को महिलाओं को अलग-अलग हेयरस्टाइल फॉलो करना होता है. जैसे मैरिड महिलाओं को अपने बाल बांधकर रखने होते हैं, वहीं दूसरी तरफ अनमैरिड महिलाओं को अपने बाल खुले रखने होते है.
8/8
अपनी मर्जी का हेयरस्टाइल रखा तो सजा
नॉर्थ कोरिया के कानून बेहद कड़े हैं और अगर कोई नियमों को तोड़ता है, तो उसे कठोर सजा मिलती है. कुछ मामलों में तो मौत की सजा दी जाती है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.