2- दीप्ति शर्मा
ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा के अब वनडे में 150 विकेट पूरे हो गए हैं. दीप्ति ने वनडे वर्ल्ड कप 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में टॉमी ब्यूमोंट को आउट करके अपना 150वां वनडे विकेट पूरा किया. वह वनडे में 150 विकेट लेने वालीं झूलन गोस्वामी के बाद दूसरी भारतीय महिला गेंदबाज बन गई हैं. दीप्ति ने 117 मैचों की 116 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की. वनडे में 6/20 उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन है.