चिम्बोराजो है सूरज के सबसे करीब
अगर आप सोचते हैं कि माउंट एवरेस्ट धरती का वह हिस्सा है जो सूरज और अंतरिक्ष के सबसे करीब है, तो ऐसा नहीं है. यह जगह दक्षिण अमेरिका के इक्वाडोर में मौजूद माउंट चिम्बोराजो है. समुद्र तल से एवरेस्ट ज्यादा ऊंचा है, लेकिन पृथ्वी बीच में यानी भूमध्य रेखा के पास उभरी हुई है. इसी वजह से पृथ्वी के केंद्र से मापने पर चिम्बोराजो की चोटी अंतरिक्ष के सबसे करीब पहुंच जाती है. इसलिए इसे धरती का सबसे खास पहाड़ माना जाता है.