Ms Dhoni Ipl Stats Will Surprise You He Will Miss Only Sixth Match Of His 19 Years Long Career 8361860
19 साल के IPL करियर में MS धोनी ने CSK के लिए कितने मैच किए मिस? हैरान कर देगा जवाब
MS धोनी इस सीजन का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे. उनकी पिंडलियों में खिंचाव हो गया है. CSK के लिए खेलते हुए यह धोनी का छठा मैच है, जिसमें वह नहीं खेल पाएंगे.
IPL में सोमवार को 5 बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 19वें सीजन का आगाज करने उतरेगी. इस मैच में CSK के सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) हिस्सा नहीं ले पाएंगे.
People are also watching
2/6
धोनी ने लिखा है CSK का गोल्डन इतिहास
थाला यानी धोनी यूं तो इस लीग की शुरुआत से ही चेन्नई की पहचान हैं. अपने 19 साल के करियर में वह 17वीं बार (CSK पर लगे 2 सीजन के बैन के अलावा) CSK के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने इस टीम की कप्तानी, विकेटकीपिंग और मैच फिनिशिंग रोल निभाकर टीम के इतिहास को सुनहरा बनाने का काम किया है.
3/6
7 साल बाद कोई IPL मैच मिस करेंगे धोनी
बता दें धोनी 7 सीजन बाद CSK के लिए कोई मैच मिस करेंगे. इससे पहले आखिरी बार उन्होंने 26 अप्रैल 2019 का मैच मिस किया था. यह मैच मुंबई इडियन्स के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था, तब धोनी बुखार से पीड़ित होने के चलते यह मैच मिस कर गए.
4/6
आखिरी बार 2019 में नहीं खेल पाए थे धोनी
इससे पहले इसी सीजन उन्होंने 17 अप्रैल 2019 का मैच भी मिस किया था. तब सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेले गए उस मैच में वह कमर की मांसपेशियों में खिंचाव के चलते नहीं खेल पाए थे. इससे पहले साल 2010 में उन्होंने 3 मैच मिस किए थे. तब वह दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स XI पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ नहीं खेल पाए थे.
5/6
अब तक IPL करियर में धोनी ने मिस किए सिर्फ 5 मैच
अपने अब तक IPL करियर में MS धोनी ने सिर्फ 5 मैच ही मिस किए हैं. सोमवार (30 मार्च 2026) को गुवाहाटी के बारासपारा स्टेडियम में खेले जाने वाला मैच उनके करियर का छठा मैच होगा, जिसमें वह भाग नहीं ले पाएंगे. 2020 से 2025 तक धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के सभी मैचों में खेलने के लिए उपलब्ध थे और उन्होंने टीम का कोई मैच मिस नहीं किया.
6/6
CSK के लिए 248 मैच खेल चुके हैं धोनी
CSK ने अब तक के IPL इतिहास में कुल 253 मैच खेले हैं. इनमें से धोनी ने येलो आर्मी के नाम से मशहूर इस टीम के लिए 248 मैच खेले हैं. उन्होंने अपने अब तक के IPL करियर में कुल 278 मैच खेले हैं. इनमें से 30 मैच उन्होंने 2016 और 2017 के दौरान राइजिंग पुणे सुपरजायंट (RPS) के लिए 30 मैच खेले थे. इस दौरान IPL में CSK पर दो सीजन का बैन लगा था.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.