IPL 2026 में भी खेलेंगे धोनी
अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बना चुके अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक और सीजन खेलेंगे. चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथन ने खुद ही इसकी पुष्टि की है. आईपीएल 20225 के बाद से ही ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि धोनी आईपीएल 2026 से पहले संन्यास ले सकते हैं, लेकिन अब आईपीएल 2026 में भी वो दिखाई देने वाले हैं.






