Mucormycosis/Black Fungus Cases: देश में एक तरफ कोरोना ने भीषण कोहराम मचा रखा है वहीं दूसरी तरफ नई बीमार ब्लैक फंगस (Black Fungus) की एंट्री हो चुकी है. देश के कई हिस्सों से ब्लैक फंगस के मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में इस बाबत अब लोगों की जान भी जा रही है. अकेले महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस से 90 लोगों की मौत हो चुकी है. रोजोना ब्लैक फंगस के नए मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में ब्लैक फंगस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली स्थित AIIMS ने गाइडलाइन्स जारी की है. इस गाइडलाइन के जरिए ब्लैक फंगस का पता लगाना आसान हो जाएगा.






