इस मूलांक के लव सीक्रेट्स जरूर जान लें
न्यूमरोलॉजी के अनुसार यदि आपका या आपके पार्टनर का मूलांक 1 है तो प्यार के मामले में आपकी समझ दूसरो की तुलना में काफी अलग होगी. बता दें कि किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है और इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य हैं, जिन्हें ग्रहों का राजा कहा जाता है. इसलिए मूलांक 1 वाले लोगों का स्वभाव भी राजा की तरह ही होता है. लेकिन जब बात प्यार और रिलेशनशिप की आती है, तो इनके साथ रिश्ते में आना किसी बड़े 'रिस्क' से कम नहीं माना जाता. अगर आप मूलांक 1 वाले किसी व्यक्ति के प्यार में हैं या उनके साथ जिंदगी शुरू करने की सोच रहे हैं, तो कदम आगे बढ़ाने से पहले इनके ये लव सीक्रेट्स जरूर जान लें. (Photo Credit- AI)





