गजब की Curiosity होती हैं इनमें
न्यूमरोलॉजी के मुताबिक हर मूलांक का अपना अलग स्वभाव और व्यक्तित्व होता है. किसी मूलांक के लोग शांत और गंभीर होते हैं, तो कुछ बेहद मिलनसार और उत्साही स्वभाव के होते हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके अंदर किसी भी बात की तह तक जाने की जबरदस्त इच्छा होती है. इन्हें हर चीज के बारे में जानने की Curiosity रहती है और जब तक इनके मन में उठ रहे सवालों का जवाब न मिल जाए, तब तक ये चैन से नहीं बैठते. अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 5 वाले लोगों में जिज्ञासा यानी Curiosity काफी ज्यादा देखने को मिलती है. (Photo Credit- AI)






