मुंबई जैसे व्यस्त और आधुनिक शहर में प्रकृति की एक अनोखी देन है. इसका नाम - गिल्बर्ट हिल है, जो हमें उस समय की याद दिलाती है जब धरती पर ज्वालामुखी फटते थे और दुनिया आज से बिल्कुल अलग थी.
People are also watching
2/6
मुंबई में कहां छिपी बैठी है ये पहाड़ी?
गिल्बर्ट हिल मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित एक लगभग 200 फीट ऊंची काली चट्टान है. शहर के बीचों-बीच खड़ी यह विशाल चट्टान दूर से ही नजर आती है. आसपास ऊंची इमारतें और सड़कें होने के बावजूद यह प्राकृतिक संरचना आज भी मजबूती से खड़ी है.
3/6
डायनासोर के दौर की है ये चट्टान
वैज्ञानिकों के अनुसार, यह चट्टान करीब 65 से 66 मिलियन साल पुरानी है. उस समय भारत के पश्चिमी हिस्से में बड़े पैमाने पर ज्वालामुखी विस्फोट हुए थे, जिन्हें डेक्कन ट्रैप्स कहा जाता है. लावा जब जमीन से ऊपर आया और ठंडा हुआ, तब इस तरह की सीधी खड़ी चट्टानों का निर्माण हुआ.
4/6
बहुत अजीब है इस चट्टान की बनावट
गिल्बर्ट हिल की सबसे खास बात इसकी कॉलमनर बेसाल्ट संरचना है. इसमें पत्थर की लंबी-लंबी सीधी दीवारें दिखाई देती हैं, जो प्रकृति में बहुत ही कम जगहों पर मिलती हैं. यही वजह है कि इसे भूगोल और भूविज्ञान के लिहाज से बेहद खास माना जाता है.
5/6
चट्टान के ऊपर बने हैं दो मंदिर
इस प्राचीन चट्टान के ऊपर गाओदेवी और दुर्गामाता के छोटे-छोटे मंदिर बने हुए हैं. गिल्बर्ट हिल के ऊपर पहुंचने के लिए चट्टान को काटकर खड़ी सीढ़ियां बनाई गई हैं. लोग इन सीढ़ियों से ऊपर चढ़कर मंदिरों तक पहुंचते हैं.
6/6
मंदिरों ने बचा रखी है यह धरोहर
दिलचस्प बात यह है कि चट्टान के ऊपर बने मंदिर ही आज इसकी सबसे बड़ी सुरक्षा बन गए हैं. कुछ साल पहले एक बिल्डर ने यहां की चट्टान हटाकर इमारत बनाने का सुझाव दिया था, लेकिन मंदिर ट्रस्ट ने इसका कड़ा विरोध किया. फिलहाल इन्हीं मंदिरों की वजह से यह दुर्लभ प्राकृतिक धरोहर आज भी सुरक्षित खड़ी है. (Photos from Google)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.