स्मार्ट इंवेस्टमेंट है म्यूचुअल फंड
हर कोई अपनी जिंदगी में करोड़पति बनने का सपना देखता है. सोचने पर इस सपने को हकीकत बनाना मुश्किल लग सकता है, मगर ये नामुमकिन कतई नहीं है. अगर आप कुछ बातों का ख्याल रखें. प्लान करके चलें. सेविंग और स्मार्ट इंवेस्टमेंट करें, तो कुछ सालों में अपने लिए बड़ा फंड खड़ा कर सकते हैं. सही स्ट्रैटजी और फाइनेंशियल डिसिप्लीन से आप हर दिन सिर्फ 300 रुपये बचाकर भी करोड़पति बन सकते हैं. इसके लिए आपको एक फॉर्मूले के तहत इंवेस्टमेंट करना होगा.