इंवेस्टमेंट ऑप्शन के साथ-साथ इंवेस्टमेंट टाइप चुनना भी जरूरी
बात जब स्मार्ट इंवेस्टमेंट की हो, तो म्यूचुअल फंड का जिक्र होता ही है.ज्यादातर लोग म्यूचुअल फंड को एक स्कीम मानते हुए सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान यानी SIP से निवेश शुरू कर देते हैं. SIP के जरिए एक निश्चित रकम उनके अकाउंट से कटती रहती है और निवेश जारी रहता है. लेकिन, जल्द अमीर बनने के लिए इतना काफी नहीं है. म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए आपको स्मार्ट इंवेस्टमेंट टाइप के बारे में भी समझना होगा.सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान (SWP) और इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम (ELSS) इसकी का उदाहरण है.