ऋचा चड्ढा को किया गया ट्रोल
Richa Chadha Normal Delivery vs Cesarean delivery: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अपनी बात को बेबाकी और स्पष्ट तरीके से कहती हैं. पिछले साल ही वो और उनके पति अली फज़ल जुनैरा के पेरेंट्स बने हैं. हाल ही में एक्ट्रेस अपनी बेटी जुनैरा इदा फज़ल के पहले जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट को लेकर चर्चा में आईं. 16 जुलाई 2025 को, ऋचा ने इंस्टाग्राम पर अपनी मदरहुड जर्नी की एक इमोशनल रील शेयर की, जिसमें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी और मां बनने के खूबसूरत पलों को शेयर किया. लेकिन क्या पता था कि उनकी पोस्ट पर ट्रोलर्स गिद्ध की तरह नज़र गड़ाए बैठे हैं.