अनोखा खजाना
धरती के नीचे आज भी ऐसे कई रहस्य छिपे हैं, जिन तक इंसानों की पहुंच अब तक नहीं हो सकी है. समय-समय पर वैज्ञानिकों को ऐसी नई खोजें मिलती हैं, जो प्रकृति के अनोखे करिश्मों से दुनिया को रूबरू कराती हैं. इस बार वियतनाम में वैज्ञानिकों ने एक ऐसी नई गुफा खोजी है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इस गुफा में हजारों साल में प्राकृतिक रूप से बने बेहद दुर्लभ मोती मिले हैं, जिन्हें देख वैज्ञानिक भी हैरान हैं. माना जा रहा है कि ये मोती बहुत खास परिस्थितियों में हजारों वर्षों में तैयार होते हैं और दुनिया में बहुत कम जगहों पर इतनी बड़ी संख्या में देखने को मिलते हैं.