भारत की खतरनाक एंटी-टैंक मिसाइल
भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित ‘नाग’ एंटी-टैंक मिसाइल भारतीय सेना की ताकत और युद्धक्षमता को नए आयाम पर ले जाने वाली तकनीकी सफलता है. आधुनिक हथियारों और रणनीतिक क्षमता के मामले में भारत ने पिछले कुछ वर्षों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों में इन हथियारों का इस्तेमाल देश की सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन करता है.