क्या नमो भारत का होगा विस्तार?
Delhi To Rishikesh Namo Bharat? दिल्ली-मेरठ नमो भारत का विस्तार उत्तराखंड के हरिद्वार और ऋषिकेश तक हो सकता है. अगर ऐसा हुआ तो दिल्ली से ऋषिकेश तक का सफर सिर्फ 3 घंटों में ही पूरा हो जाएगा. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश मेट्रो कॉरिडोर का प्रस्ताव रखा. इस प्लान का मकसद दिल्ली से उत्तराखंड कनेक्टिविटी को बढ़ाना, हाई-स्पीड रेल ट्रैवल को बेहतर बनाना और रीजनल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना है.