Namo Bharat Rapid Rail Meerut To Delhi Time Ticket Price Stations List 8308096
मेरठ से दिल्ली दूर नहीं! अब मोदीपुरम से चलेगी नमो भारत ट्रेन, PM मोदी इस दिन करेंगे उद्घाटन
Meerut to Delhi Rapid Rail: मेरठ से दिल्ली तक चलने वाली नमो भारत ट्रेन (रैपिड रेल) का उद्घाटन फरवरी में इस तारीख को हो सकता है. आइए जानते हैं इसके स्टॉपेज और टिकट का दाम क्या होंगे?
मेरठ मेट्रो - नमो भारत ट्रेन के उद्घाटन की तारीख नजदीक आ गई है. खबर है कि पीएम मोदी 22 फरवरी को दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ साउथ तक नमो भारत ट्रेन (रैपिड रेल) को हरी झंडी दिखा सकते हैं.
People are also watching
2/7
23 किलोमीटर ट्रैक पर 13 स्टेशनों के बीच चलेगी ट्रेन
मेरठ मेट्रो का पहला चरण 23 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर शुरू हो रहा है, जिसमें कुल 13 स्टेशन शामिल हैं. यह मेट्रो मेरठ साउथ से मोदीपुरम डिपो तक चलेगी.
3/7
120 km/h की रफ्तार से दौड़ेगी रैपिड रेल
मेरठ मेट्रो की सबसे खास बात यह है कि यह ट्रेन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से दौड़ेगी. एक ट्रेन में करीब 700 यात्री एक साथ यात्रा कर सकते हैं.
4/7
मेरठ में 13 स्टेशन कौन-कौन से हैं?
रैपिड रेल के 13 स्टेशनों में - मोदीपुरम, मोदीपुरम डिपो, मेरठ उत्तर, डौरली, एमईएस कॉलोनी, बेगम पुल, भैसाली, मेरठ सेंट्रल, ब्रह्मपुरी, शताब्दीनगर, रिठानी, परतापुर और मेरठ साउथ शामिल हैं.
5/7
टाइमिंग के बारे में भी जान लें
बता दें यह ट्रेन सोमवार से शनिवार तक सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी, जबकि रविवार को मेट्रो सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी.
6/7
दिल्ली से मेरठ अब 55 मिनट में
रैपिड रेल के शुरू होने से सराय काले खां (दिल्ली) से मोदीपुरम (मेरठ) तक करीब 82 किलोमीटर का सफर सिर्फ 55 मिनट में पूरा हो जाएगा. वहीं दिल्ली, गाजियाबाद और अशोक नगर से मेरठ साउथ तक यात्रा 30-40 मिनट में हो सकेगी.
7/7
कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
मेरठ साउथ से रैपिड रेल के जरिए 7 स्टेशन पार करके सीधे आनंद विहार पहुंचा जा सकता है और 44 किमी की दूरी 45 मिनट से कम में तय होगी. वहीं मेरठ साउथ से कश्मीरी गेट तक करीब 1 घंटे में 162 रुपये किराये में पहुंचा जा सकता है. जिसमें RRTS का 130 रुपये और दिल्ली मेट्रो का करीब 32 रुपये का खर्च आएगा. (Photos: Zee News)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.