Nasa Crew Return From Iss Due To Medical Emergency How Astronauts Treated In Space Explained 8275836
अंतरिक्ष में अचानक तबीयत बिगड़ने पर क्या होता है? जानें कैसे होता हैं एस्ट्रोनॉट्स का इलाज
Astronaut Medical Emergency: नासा ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर मेडिकल इमरजेंसी की वजह से अपने क्रू को धरती पर वापस बुला लिया. लेकिन क्या आप आपने जानते हैं कि स्पेस में किसी की तबीयत गंभीर होने पर उसका इलाज कैसे किया जाता है?
नासा ने 15 जनवरी की सुबह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर मौजूद क्रू-11 को अचानक से धरती पर वापस बुला लिया. दरअसल, एक क्रू मेंबर से जुड़ी मेडिकल समस्या की वजह से उन्हें वापस लाना पड़ा.
People are also watching
2/7
जानें स्पेस में कैसे होता है इलाज
हालांकि नासा ने इस बीमारी से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं किया है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर अगर कोई बीमार पड़ जाए, तो उसका इलाज कैसे होता है?
3/7
मिशन में क्रू का प्रोटोकॉल
अगर ISS पर किसी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी आती है, तो वहां का क्रू एक तय प्रोटोकॉल को फॉलो करता है और इनकी मदद धरती पर मौजूद एक्सपर्ट्स करते हैं.
4/7
मिशन में रहता है एक मेडिकल ऑफिसर
हर मिशन में एक क्रू मेडिकल ऑफिसर जरूर रहता है, लेकिन वह पूरी तरह से डॉक्टर नहीं होता है. हालांकि उसे ऐसे हालात के लिए खास तरह की ट्रेनिंग मिली होती है, जैसे टांके लगाना या फिर इंजेक्शन देना हो.
5/7
ISS में होती है मेडिकल किट
इसके अलावा ISS पर मेडिकल किट भी उपलब्ध रहती है, जिसमें जरूरी दवाइयां, फर्स्ट एड का सामान और अल्ट्रासाउंड जैसी जांच के लिए कई तरह की मशीनें रहती हैं.
6/7
एस्ट्रोनॉट्स करते हैं डॉक्टरों से संपर्क
अगर मेडिकल इमरजेंसी जैसे हालात होते हैं, तो क्रू धरती पर मिशन कंट्रोल के डॉक्टरों से बात करते हैं. इन डॉक्टरों के पास एस्ट्रोनॉट्स की हेल्थ से जुड़ा सारा डेटा रहता है और इलाज की जरूरत पड़ने पर वे धरती से मेडिकल ऑफिसर को गाइड करते हैं.
7/7
ऐसे हालात में होती है धरती पर वापसी
इसके अलावा कोई एस्ट्रोनॉट की बीमारी या चोट ISS पर ज्यादा गंभीर हो जाती है, तो उसे धरती पर जल्दी से वापस लाया जाता है. एस्ट्रोनॉट की वापसी के लिए स्पेसएक्स ड्रैगन या सोयूज स्पेसक्राफ्ट को लाइफबोट की तरह इस्तेमाल किया जाता है. जिससे वे घंटों में धरती पर सुरक्षित लैंड करते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.