टीवी और फिल्मों की मशहूर अदाकारा रत्ना पाठक
टीवी और फिल्मों की मशहूर अदाकारा रत्ना पाठक (Ratna Pathak Birthday) सिनेमा जगत में किसी परिचय की मोहताज नहीं है. ये उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं. अपनी मर्जी से जिंदगी जीती हैं. वही करती हैं जो दिल चाहता है. ये एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहीं. बलदेव पाठक और दिना पाठक की बेटी, जो मशहूर थिएटर आर्टिस्ट हैं. सुप्रिया पाठक की बहन, जिन्हें भारतीय सिनेमा की उम्दा एक्ट्रेस कहा जाता है, जैसे परिवार से ताल्लुक रखने वाली रत्ना शाह को भी थियेटर का बहुत शौक था.





