UPI यूजर्स को मिलने जा रही ये सुविधा
भारत में हर घंटे ढाई करोड़ से ज्यादा UPI ट्रांजैक्शन होते हैं. ये इतना भरोसेमंद है कि तमाम लोगों ने कैश रखना ही छोड़ दिया है. Paytm, GPay, BHIM, PhonePe जैसे ऐप्स UPI सर्विस देते हैं. इन ऐप्स से लोगों के लिए रोजाना पेमेंट करने का प्रोसेस काफी आसान हो गया है. भारत में RTGS और NEFT पेमेंट सिस्टम का ऑपरेशन RBI के पास है. जबकि, IMPS, RuPay, UPI जैसे सिस्टम को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ऑपरेट करती है. NPCI ने पेमेंट ऑप्शन को और आसान बनाने के लिए कुछ बदलाव किए हैं. इसके बाद आप एक दिन में 10 लाख रुपये तक पेमेंट कर सकेंगे.