कच्चे तेल के विकल्प ढूंढ चुकी है दुनिया
ईरान युद्ध के चलते दुनिया भर में छाए कच्चे तेल के संकट से पूरी दुनिया हिल गई है. दुनिया के सभी बड़े देश ऐसे खतरों के प्रति पहले से जागरूक थे और उन्होंने अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए कच्चे तेल या जीवाश्म ईंधन के विकल्प तलाशना बहुत पहले से ही शुरू कर दिए थे. इसके लिए दूसरे देशों पर भी निर्भर रहना पड़ता है और यह पर्यावरण के नजरिए से महंगा सौदा है, जो प्रदूषण का अहम कारक बनकर उसे नुकसान पहुंचाता है.