नेपाल में युवाओं के आंदोलन के बाद पहला चुनाव
आज नेपाल के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है. सुबह से ही नेपाल के नागरिक उत्साह के साथ पोलिंग बूथों पर कतारों में खड़े हैं. लगभग 3 करोड़ की आबादी वाले इस हिमालयी देश में यह आम चुनाव सामान्य नहीं हैं. यह चुनाव सितंबर 2025 के उस ऐतिहासिक GenZ आंदोलन के बाद हो रहे हैं, जिसने देश की राजनीति की दिशा बदल दी थी. (Image Source- PTI)