नेपाल में हिंसक हुआ आंदोलन
भारत के पड़ोसी मुल्क नेपाल की राजधानी काठमांडू में Gen-Z का आंदोलन उग्र रूप ले चुका है. देश में Gen-Z संसद भवन के बाहर लगातार प्रधानमंत्री केपी ओली शर्मा (Khadga Prasad Sharma Oli) के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का आंदोलन अब हिंसक रूप ले चुका है और प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में भी आग लगा दी है. हिंसक आंदोलन के बीच नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली (Nepal PM KP Sharma Oli) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और अब वो विदेश भागने की फिराक में हैं. ओली की निजी एयरलाइंस हिमालय एयरलाइंस को स्टैंडबाय मोड पर रखा गया है.