समर वेकेशन के लिए स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. ये ट्रेनें मई और जून के महीने में चलेंगी, जिससे छुट्टियों में घर जाने वाले लोगों को सीट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा.