1 अप्रैल से बदलने जा रहा देश का टैक्स सिस्टम
देश के टैक्स सिस्टम में 1 अप्रैल 2026 से ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है. नया टैक्स सिस्टम 1961 के टैक्स एक्ट को रिप्लेस करेगा. न्यू इनकम टैक्स एक्ट में सैलरीड क्लास के लिए काफी कुछ बदल जाएगा. अब तक इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए आपको एम्प्लॉयर की तरफ से फॉर्म 16 दिया जाता है. लेकिन, न्यू सिस्टम में फॉर्म 16 की जगह एक नया डॉक्यूमेंट लाया गया है.