New Marriage Rules For Agniveers Before Becoming Permanent Soldier Army Guidelines 8257914
Agniveers New Rules: शादी को लेकर अग्निवीरों के लिए नए नियम, ऐसा करने पर नहीं हो सकेंगे परमानेंट, सेना की गाइडलाइन
Agniveers Marriage Rules: भारतीय सेना ने अग्निवीरों की परमानेंट नियुक्ति को लेकर एक नया नियम बनाया है, जिसके तहत अगर कोई उम्मीदवार परमानेंट नियुक्ति से पहले शादी कर लेता है, तो उसे सिलेक्शन से बाहर कर दिया जाएगा.
अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हुए लाखों युवा चार साल की सेवा के बाद भारतीय सेना में स्थायी सैनिक बनने का सपना देखते हैं. इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सेना ने विवाह को लेकर एक नया और सख्त नियम लागू किया है, जिसे समझना बेहद जरूरी है.
People are also watching
2/8
स्थायी नियुक्ति से पहले शादी पर रोक
भारतीय सेना ने साफ किया है कि जो अग्निवीर स्थायी सैनिक बनना चाहते हैं, वे तब तक शादी नहीं कर सकते जब तक उन्हें परमानेंट अपॉइंटमेंट नहीं मिल जाती. इस अवधि में विवाह करना सीधे तौर पर अयोग्यता का कारण बनेगा.
3/8
शादी करने पर स्थायी सेवा से बाहर
अगर कोई अग्निवीर चार साल की सेवा के दौरान या स्थायी चयन प्रक्रिया पूरी होने से पहले शादी करता है, तो वह परमानेंट सेवा के लिए आवेदन भी नहीं कर सकेगा. ऐसे उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया से पूरी तरह बाहर कर दिया जाएगा.
4/8
चयन प्रक्रिया पूरी होने तक इंतजार जरूरी
सेना के अनुसार, चार साल की सेवा पूरी होने के बाद भी अग्निवीरों को 4 से 6 महीने तक चयन प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करना होगा. इस दौरान अंतिम लिस्ट जारी होने तक शादी से दूर रहना अनिवार्य होगा.
5/8
कब से लागू हुई अग्निवीर योजना
अग्निवीर योजना की शुरुआत साल 2022 में हुई थी. इसी योजना के तहत भर्ती हुई पहली बैच अब अपनी चार साल की सेवा पूरी करने जा रही है, जिससे स्थायी नियुक्ति से जुड़े नियमों पर खास ध्यान दिया जा रहा है.
6/8
कितने अग्निवीर बनेंगे स्थायी सैनिक
सेना के नियमों के मुताबिक, हर बैच के लगभग 25 प्रतिशत अग्निवीरों को ही स्थायी सैनिक बनने का मौका मिलेगा. चयन पूरी तरह मेरिट, शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा और प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.
7/8
शादी करने पर कोई छूट नहीं मिलेगी
सेना ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया के दौरान शादी करने वाले अग्निवीरों को किसी भी हाल में छूट नहीं दी जाएगी. चाहे उम्मीदवार कितना भी योग्य क्यों न हो, उसका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
8/8
स्थायी नियुक्ति के बाद मिलेगी पूरी आजादी
जो अग्निवीर स्थायी सैनिक के रूप में चयनित हो जाएंगे, उन्हें नियुक्ति के बाद शादी की पूरी स्वतंत्रता होगी. उस समय विवाह को लेकर कोई प्रतिबंध लागू नहीं रहेगा और वे अपने निजी जीवन के फैसले ले सकेंगे.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.