Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

UP में बदल रहा एक और शहर का, फाजिलनगर अब 'पावा नगरी' कहलाएगा, जानिए इसके पीछे की वजह

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के फाजिलनगर का नाम बदलकर 'पावा नगरी' करने की घोषणा की है. चलिए आपको बताते हैं आखिर ये फैसला क्यों लिया गया है.

By Tanuja Joshi | Updated: June 2, 2026 9:34 PM IST

फाजिलनगर को मिली नई पहचान

उत्तर प्रदेश सरकार ने कुशीनगर जिले के फाजिलनगर का नाम बदलकर 'पावा नगरी' करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि ये क्षेत्र भगवान महावीर की ऐतिहासिक विरासत से जुड़ा हुआ है.

महावीर से जुड़ा है पावा का इतिहास

जैन धर्म में पावा का विशेष महत्व माना जाता है. मान्यता है कि भगवान महावीर ने अपने जीवन के अंतिम दिनों में इस क्षेत्र का दौरा किया था. इसी ऐतिहासिक जुड़ाव को ध्यान में रखते हुए नाम परिवर्तन का निर्णय लिया गया.

Advertisement

जैन समाज के लिए अहम कदम

सरकार का मानना है कि ये बदलाव केवल नाम बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि जैन संस्कृति और धार्मिक विरासत को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है. इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

योगी सरकार में लगातार बदले गए नाम

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के दौरान कई शहरों और संस्थानों के नाम बदले गए हैं. सरकार का तर्क है कि इन बदलावों के जरिए ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को फिर से स्थापित किया जा रहा है.

Advertisement

इलाहाबाद से प्रयागराज तक का सफर

साल 2018 में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया था. सरकार ने इसे हिंदू धार्मिक परंपराओं और कुंभ मेले की ऐतिहासिक पहचान से जोड़ते हुए नया नाम दिया था, जिसे लेकर देशभर में चर्चा हुई थी.

फैजाबाद बना अयोध्या

इसी क्रम में फैजाबाद जिले का नाम भी बदलकर अयोध्या कर दिया गया था. भगवान राम की जन्मभूमि के रूप में प्रसिद्ध इस शहर की धार्मिक पहचान को प्रमुखता देने के लिए यह फैसला लिया गया था.

देशभर में हुए कई नाम परिवर्तन

सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी नाम बदले गए हैं. दिल्ली में औरंगजेब रोड का नाम एपीजे अब्दुल कलाम रोड और राजपथ का नाम कर्तव्य पथ किया गया, जिससे नई पहचान देने का संदेश दिया गया.

राजनीति और पहचान की बहस फिर तेज

फाजिलनगर का नाम बदलकर पावा नगरी करने की घोषणा के बाद एक बार फिर नाम परिवर्तन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं. समर्थक इसे सांस्कृतिक पुनर्स्थापना बता रहे हैं, जबकि आलोचक इसे अलग नजरिए से देख रहे हैं.

Fazil Nagar Rename (1)