नए साल 2026 के मौके पर जश्न सिर्फ आतिशबाजी और पार्टियों तक सीमित नहीं रहा. कई राज्यों में शराब की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री देखी गई. आइए एक-एक कर देखते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम?
People are also watching
2/7
तेलंगाना में हुई सबसे ज्यादा बिक्री
तेलंगाना- नए साल के दौरान बिक्री चार्ट में सबसे ऊपर रहा. सिर्फ 30 और 31 दिसंबर को शराब की बिक्री 800 करोड़ रुपए से ज्यादा हुई. नए साल की शाम को लगभग 401 करोड़ रुपए शराब पर खर्च किए गए.
3/7
उत्तर प्रदेश में भी बिक्री में बढ़ोतरी
इसके बाद, यूपी में नए साल के जश्न के दौरान लगभग 600 करोड़ रुपए की शराब बिकी, जो सामान्य दिनों की तुलना में 27 प्रतिशत ज्यादा थी. कुछ जिलों में तो एक ही दिन में 14 करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब खरीदी गई.
4/7
कर्नाटक में शराब की बिक्री 308 करोड़ रुपए रही
बेंगलुरु की नाइटलाइफ की वजह से कर्नाटक में नए साल की शाम को शराब की बिक्री 308 करोड़ रुपए रही. राज्य में 4.83 लाख केस भारत में बनी शराब और 2.92 लाख केस बियर की खपत हुई.
5/7
आंध्र प्रदेश में कितने की बिक्री हुई?
आंध्र प्रदेश में भी नए साल के दौरान लगभग 300 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई. विशाखापट्टनम में अकेले 11 करोड़ रुपए का रेवेन्यू हुआ.
6/7
राजधानी दिल्ली में 400 करोड़ का योगदान
राजधानी दिल्ली में होटल पार्टियों, क्लब और प्राइवेट इवेंट्स की वजह से लगभग 400 करोड़ रुपए की शराब बिकी.
7/7
देशभर में बढ़ती शराब खपत
2026 के आंकड़े बताते हैं कि शराब की खपत सिर्फ दिल्ली या पंजाब तक सीमित नहीं, दक्षिणी राज्य और उत्तर प्रदेश में शहरीकरण और नाइटलाइफ की वजह से बिक्री में बढ़ोतरी देखी गई. (Photos: freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.