Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

दिल्ली- NCR से दूर किसी शांत जगह पर मनाना चाहते हैं New Year? ये 5 जगहें रहेगी परफेक्ट- देखें पूरी List

Happy New Year 2026: भीड़भाड़ वाले हिल स्टेशन की जगह इस साल तीर्थन घाटी, जीरो और माजुली जैसे ऑफबीट स्पॉट्स को चुनें. ये जगहें उन लोगों के लिए बेस्ट हैं जो नए साल की शुरुआत शोर-शराबे के बजाय प्रकृति की गोद में शांति से करना चाहते हैं.

By Satyam Kumar | Updated: December 28, 2025 7:34 PM IST

नए साल में है घूमने का प्लान

जहां कैलेंडर 2025 से बदलकर 2026 होने को है. वहीं, लोग इसकी तैयारी में नए-नए वेकेशन डेस्टिनेशन भी तलाश रहे हैं. नए साल के जश्न के नाम पर अक्सर मशहूर हिल स्टेशन्स (जैसे मनाली या शिमला) में भारी जाम, होटलों की मारामारी और बेतहाशा भीड़ मिलती है. अगर आप इस बार शोर-शराबे और पार्टी के बजाय ठंडी धुंध वाली सुबह, जलती आग के किनारे सुकून और खाली सड़कों की तलाश में हैं, तो ये 5 ऑफबीट डेस्टिनेशंस आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हैं...

तीर्थन घाटी, हिमाचल प्रदेश

तीर्थन घाटी में यहां बहते पानी की आवाज ही आपका म्यूजिक है. इस घाटी का शांत अंदाज यहां के वातावरण को खास बनाता है.

Advertisement

गोकर्ण, कर्नाटक

अगर आप समुद्र के शौकीन हैं लेकिन गोवा की भीड़ से बचना चाहते हैं, तो गोकर्ण आएं. यहाँ की छोटी-छोटी खाड़ियां और समुद्र की लहरों का शोर आपके नए साल को यादगार बना देगा.

कलिम्पोंग, पश्चिम बंगाल

कलिम्पोंग, पहाड़ों की गोद में बसा यह शहर अपनी धीमी रफ्तार के लिए जाना जाता है. यहां की कैक्टस नर्सरी और शांत मठों में आप घंटों बैठकर खुद के साथ समय बिता सकते हैं.

Advertisement

माजुली, असम

नदी के बीच बसे माजुली द्वीप पर नया साल मनाना किसी आध्यात्मिक अनुभव जैसा है. यहां के सत्रा मठ और स्थानीय संस्कृति आपको भीड़भाड़ वाले शहरों की याद भुला देगी.

जीरो घाटी, अरुणाचल प्रदेश

जीरो घाटी की नाइटलाइफ लगभग शून्य है, जो इसे सबसे खास बनाती है. यहां की छोटी सड़कें और पाइन के जंगल आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं.

ट्रैवल के जोश में ना खोएं होश

नया साल मनाने निकलते समय सुरक्षा का ध्यान रखना सबसे जरूरी है. इन ऑफबीट जगहों पर संसाधन सीमित हो सकते हैं, इसलिए होटल और ट्रांसपोर्ट की बुकिंग पहले से कर लें. पहाड़ों में ड्राइविंग करते समय सावधानी बरतें और स्थानीय संस्कृति व शांति का सम्मान करें.