New Year की पार्टी से पहले जान लें क्या कर सकते हैं और क्या नहीं?
साल 2025 की विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. नए साल 2026 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. नई उम्मीदों और नए सपनों के साथ नए साल का स्वागत करने के लिए कई प्लानिंग भी हो चुकी हैं. अक्सर नए साल के जश्न में लोग जोश में आ जाते हैं और होश खो देते हैं. पार्टी और आफ्टर पार्टी में वो ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसके बाद पुलिस, कोर्ट-कचहरी का चक्कर लग जाता है. फिर जुर्माना भरना पड़ता है. गंभीर मामलों में तो जेल तक जाने की नौबत आ जाती है.