न्यू ईयर आते ही ज्यादातर लोग गोवा जाने की प्लानिंग करने लगते हैं. ऐसे में अगर आप गोवा की भीड़ से दूर शांति से छुट्टियां मनाने चाहते हैं को ये जगह आपके लिए बिल्कुल सही रहेगी.
1/8
हर न्यू ईयर पर गोवा क्यों?
न्यू ईयर आते ही ज्यादातर लोग गोवा जाने की प्लानिंग करने लगते हैं. कई बार घूमने के बाद भी लोग वही जाना चाहते हैं, लेकिन बार-बार एक जगह जाना बोरिंग हो सकता है.
2/8
कम बजट में गोवा जैसी जगह
हर किसी के पास गोवा जाने का बजट नहीं होता. ऐसे में ऋषिकेश का गोवा बीच एक बेहतरीन विकल्प है, जहां आपको गोवा जैसी वाइब कम पैसों में मिल जाती है.
3/8
ऋषिकेश का मिनी गोवा बीच
ऋषिकेश में मौजूद इस खूबसूरत जगह को लोग मिनी गोवा भी कहते हैं. यहां सफेद रेत, शांत माहौल और नदी का नजारा सुकून देने वाला होता है.
4/8
दोस्तों और फैमिली के साथ घूमने के लिए बेस्ट
यह गोवा बीच दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने के लिए शानदार जगह है. यहां आप रिलैक्स कर सकते हैं, फोटो ले सकते हैं और प्रकृति का मजा ले सकते हैं.
5/8
स्कूटी से घूमना है सबसे आसान
ऋषिकेश घूमने के लिए स्कूटी सबसे अच्छा साधन है. स्कूटी से आप शिवपुरी और आसपास की जगहों पर आसानी से जा सकते हैं और सफर का आनंद ले सकते हैं.
6/8
सही समय पर जाएं घूमने
सुबह जल्दी, खासकर वीकडेस में जाना बेहतर रहता है. सुबह 9 बजे के बाद भीड़ बढ़ जाती है, क्योंकि रिवर राफ्टिंग और दूसरी एक्टिविटी शुरू हो जाती हैं.
7/8
पानी और नाश्ता जरूर रखें
धूप और गर्मी की वजह से यहां पानी और हल्का नाश्ता साथ रखना जरूरी है, ठंड के मौसम में भी अपने साथ जरूरी सामान रखना समझदारी होती है.
8/8
पहुंचना है बेहद आसान
राम झूला से शिवानंद आश्रम की तरफ जाएं और बाएं मुड़ें. गोवा बीच राम झूला से सिर्फ 300 मीटर दूर स्थित है, इसलिए यहां पहुंचना बहुत आसान है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.