New Zealand vs Australia 1st T20I: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीत तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी के बुधवार को खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 181 रन बनाए.
1/8
न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीत तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी के बुधवार को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मैच माउंट माउंगानुई में हो रहा है.
2/8
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दोनों देश सीरीज के पहले मुकाबले को जीतकर बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरे हैं। दोनों टीमें 1-4 अक्टूबर के बीच तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेंगी.
3/8
न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने महज 1.4 ओवरों में अपने तीन बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया. इसमें टिम सिफर्ट (4), डेवन कॉन्वे (1) और मार्क चैपमैन (0) के विकेट शामिल है.
4/8
टॉम रॉबिन्सन ने टीम को संभाला
छह रन पर ही तीन विकेट खोने के बाद टॉम रॉबिन्सन ने डेरिल मिचेल के साथ चौथे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला. डेरिल मिचेल 23 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 1 छक्का और 3 चौके शामिल थे. इसके बाद रॉबिन्सन ने बेवोन जैकब्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। बेवोन ने 21 गेंदों में 20 रन बनाए. इस तरह न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 181 रन बनाए.
5/8
टॉम रॉबिन्सन ने जड़ा शतक
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में टॉम रॉबिन्सन न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिन्होंने 66 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 106 रन की नाबाद पारी खेली.
6/8
न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
छह रन पर तीन विकेट गंवाने के साथ ही न्यूजीलैंड के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है. टी20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पांचवां मौका था, जब इस टीम ने शुरुआती दो ओवरों में अपने तीन विकेट खो दिए
7/8
2010 में श्रीलंका के खिलाफ पहली बार हुआ था ऐसा
न्यूजीलैंड ने साल 2010 में श्रीलंका के खिलाफ पारी के शुरुआती 2 ओवरों में 4 रन बनाकर 3 विकेट खो दिए थे. इसके बाद उसने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2010 में महज 2 रन जुटाकर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे.
8/8
भारत और बांग्लादेश के खिलाफ हुआ था ऐसा
कीवी टीम ने साल 2023 में अहमदाबाद के मैदान पर भारत के खिलाफ शुरुआती दो ओवरों में सिर्फ 5 रन जुटाकर 3 विकेट, जबकि उसी साल बांग्लादेश के विरुद्ध नेपियर में 1 रन बनाकर 3 विकेट गंवा दिए थे.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.