क्या है फास्टैग?
नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI का मकसद टोल सिस्टम को पहले से बेहतर करना है. इसी कोशिश में पहले फास्टैग लाया गया. फास्टैग एक इलेक्ट्रॉनिक स्टिकर है. इसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) चिप लगी होती है. इसे गाड़ी के विंडस्क्रीन पर चिपकाया जाता है. फास्टैग व्हीकल ओनर के बैंक अकाउंट से लिंक होता है. आप चाहे तो फास्टैग वॉलेट में भी पैसे रख सकते हैं. फास्टैग की मदद से टोल प्लाजा पर बिना रुके टोल टैक्स का पेमेंट किया जाता है. FASTag का एनुअल पास लाया गया है, जो 15 सितंबर 2025 से एक्टिव है. एनुअल पास के तहत 3000 रुपये के वन टाइम रिचार्ज पर एक साल या 200 ट्रिप (जो भी पहले) तक बिना रुके टोल गेट पार किया जा सकता है.