चिराग उपाध्याय
चिराग उपाध्याय राजनीति से जुड़े बड़े परिवार से आते हैं. उनके पिता रामवीर उपाध्याय बसपा सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे और मां सीमा उपाध्याय सांसद रह चुकी हैं, जो आज भी सक्रिय राजनीति में अहम भूमिका निभा रही हैं. चिराग ने एमिटी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और अब अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. पश्चिमी यूपी में उनके परिवार का दबदबा रहा है.