टॉप 41 से 50 रैंकिंग में इन मेडिकल कॉलेजों ने बनाई अपनी जगह
भारत में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में टॉप संस्थानों की लिस्ट में आखरी टॉप 50कि लिस्ट में, 41वें नंबर पर PSG इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, कोयंबटूर है, जो तमिलनाडु में मशहूर है. 42वें स्थान पर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC), कोट्टायम है, 43वें नंबर पर पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रोहतक है. वहीं 44वें स्थान पर सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज (SMS), जयपुर है, 45वें नंबर पर महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (MGMMC), इंदौर है, जो मध्य प्रदेश में लोकप्रिय है. 46वें स्थान पर केजे सोमैया मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, मुंबई है, और 47वें नंबर पर एनवाईएमसी – नायर हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज, मुंबई है, दोनों ही महाराष्ट्र में काफी मशहूर हैं. 48वें स्थान पर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC), औरंगाबाद है, 49वें नंबर पर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, बेंगलुरु है, लिस्ट के आखिर में, 50वें नंबर पर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC), अमृतसर है, जो पंजाब में मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा दे रहा है.