नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर
नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर चार दशकों का है. उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत 1985 में जनता दल से हुई थी जब उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव जीता. शुरुआती वर्षों में उन्होंने लालू प्रसाद यादव के साथ मिलकर काम किया. जब 1989 में लालू प्रसाद विपक्ष के नेता बने थे लेकिन धीरे-धीरे मनमुटाव के कारण नीतीश कुमार और उनकी साझेदारी टूट गई.