सबसे गरीब राज्यसभा उम्मीदवार निकले नीतीश कुमार, जानिए कौन है सबसे अमीर प्रत्याशी
Nitish Kumar Net Worth: राज्यसभा चुनावों के लिए नामांकन करने वाले उम्मीदवारों में नीतीश कुमार सबसे गरीब हैं. वहीं राजद के अमरेंद्र धारी सिंह के पास सबसे ज्यादा संपत्ति है.
बिहार का मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जा रहे नीतीश कुमार की संपत्ति का ब्यौरा सामने आ गया है. इस बार राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने वाले सभी उम्मीदवारों में नीतीश कुमार की नेट वर्थ सबसे कम है. (Image Source- PTI)
People are also watching
2/7
नीतीश की चल और अचल संपत्ति
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के दौरान दी गई जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार के पास चल और अलच संपत्ति मिलाकर 1.66 करोड़ रुपये हैं. (Image Source- PTI)
3/7
नीतीश की चल संपत्ति
नीतीश कुमार के शपथ पत्र के मुताबिक, उनके पास कुल 17.91 लाख रुपये की चल संपत्ति है. उनके पास दो अंगुठियां हैं जिनकी कीमत 2.37 लाख रुपये है. (Image Source- PTI)
4/7
नीतीश कुमार से आगे बिहार से कौन-कौन?
बिहार से राज्यसभा जाने वाले अन्य उम्मीदवार JDU के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और बीजेपी के दूसरे उम्मीदवार शिवेश कुमार की संपत्ति नीतीश से ज्यादा है. (Image Source- @NitinNabin)
5/7
रामनाथ ठाकुर,नितिन नवीन और शिवेश कुमार संपत्ति कितनी है?
रामनाथ ठाकुर के पास कुल 3.12 करोड़ रुपये की संपत्ति है. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है. उनके पास लग–अलग बैंकों में उनके करीब 62 लाख रुपये जमा है. नितिन नवीन पर 32 लाख का लोन भी है. शिवेश कुमार की कुल संपत्ति 2 करोड़ 72 लाख रुपये है. (Image Source- ANI)
6/7
उपेंद्र कुशवाहा की संपत्ति
एनडीए के सहयोगी दल आरएलएम के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के पास कुल चल संपत्ति 44 लाख 94 हजार 497 रुपये और कुल अचल संपत्ति 35 लाख रुपये है. उनके पास कैश 70 हजार रुपये हैं. (Image Source- @UpendraKushRLM)
7/7
सबसे अमीर कौन सा राज्यसभा उम्मीदवार?
आरजेडी के अमरेंद्र धारी सिंह के पास सबसे ज्यादा 243 करोड़ रुपए की संपत्ति है. इसका खुलासा उन्होंने खुद शपथ पत्र में किया है. उनके पास 36 करोड़ 3 लाख 6 हजार 500 रुपये की अचल संपत्ति और चल संपत्ति के रूप में 2,06,98,93,027 रुपये हैं. (Image Source- Rajya sabha TV)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.