बिहार में NDA के नेतृत्व वाली सरकार
बिहार विधान सभा चुनावों के नतीजे आने के बाद नीतीश कुमार ने 10वीं बार राज्य की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. उनके नेतृत्व में लड़े राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बंपर जीत मिली. उनके गठबंधन को यहां 202 सीटें मिलीं, जिनमें BJP को 89, JDU को 85, LJP RV को 19 जबकि HAM को 5 सीटें आई हैं. उनके खिलाफ लड़े महागठबंधन को जिसमें तेजस्वी यादव की RJD, कांग्रेस और CPI (ML) की पार्टियां शामिल थीं, वह मिलकर सिर्फ 35 सीट ही जीत पाए. ऐसे में नीतीश के नेतृत्व में जनता को आज भी भरोसा है और उनके गठबंधन ने एक बार फिर उन्हें ही सीएम पद के लिए चुना है.