No Flights No Airport Paradise Countries In The World Know How People Get There 8236648
कोई फ्लाइट नहीं, एयरपोर्ट भी नहीं... जानिए स्वर्ग जैसे इन सुंदर देशों में फिर कैसे पहुंचते हैं लाखों टूरिस्ट
आज के समय में दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में एयरपोर्ट और फ्लाइट्स की सेवा मौजूद होती हैं. पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ देश ऐसे हैं जहां न तो कोई एयरपोर्ट है और न ही यहां कोई फ्लाइट पहुंचती है. पर फिर भी इन देशों की की सुंदरता लाखों पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है.
क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ देश ऐसे हैं जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, इतिहास और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं. लेकिन इन देशों के अपना एयरपोर्ट्स नहीं है.
People are also watching
2/8
एयरपोर्ट्स के बिना भी लगती है वीजा
आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के इन सुंदर देशों में कोई फ्लाइट नहीं जाती पर फिर भी अगर इन देशों में एंट्री लेनी है तो आपको वीजा की जरूरत पड़ती है. चलिए जानते हैं इन देशों के बारे में.
3/8
एंडोरा
फ्रांस और स्पेन के बीच एंडोरा एक खूबसूरत देश है. इस देश में एयरपोर्ट न होने का कारण है कि ये खतरनाक पहाड़ों के बीच स्थित है. ऐसे में यहां पहुंचने के लिए आपको पहले स्पेन के बार्सिलोना या फिर फ्रांस के टूलूज़ एयरपोर्ट पर पहुंचना होता है. फिर गाड़ी से आप यहां पहुंच सकते हैं.
4/8
मोनाको
मोनाको दुनिया में सुंदर सा एक छोटा स्वतंत्र देश है, जहां भी कोई एयरपोर्ट नहीं है. इसकी वजह है यहां की भौगोलिक स्थिति और विलासितापूर्ण जीवनशैली. इस देश का अपना कोई वीजा सिस्टम नहीं है लेकिन इस देश में पहुंचने के लिए फ्रांस का वीजा होना जरूरी है.
5/8
वेटिकन सिटी
दुनिया का सबसे छोटा और खूबसूरत देश वेटिकन सिटी है. ये देश इतना छोटा है कि यहां हवाई अड्डे के लिए जगह है. ऐसे में लोग यहां पहुंचने के लिए पहले रोम के लियोनार्डो दा विंची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जाते हैं फिर कार या ट्रेन से यहां पहुंचते हैं.
6/8
किरिबाती
किरिबाती कई बिखरे द्वीपों के बीच स्थित है. ऐसे में यहां एयरपोर्ट बनाना लगभग असंभव है. बता दें कि इस देश में पहुंचने के लिए कई नावों पर निर्भर रहना पड़ता है.
7/8
सैन मारिनो
सैन मारिनो दुनिया का सबसे छोटा गणतंत्र देश है.आपको बता दें कि इस देश में पहुंचने के लिए किसी एयरपोर्ट की जरूरत नहीं होती क्योंकि ये इटली के बीचोंबीच बसा हुआ है. ऐसे में यहां पहुंचने के लिए आपको इटली के रिमिनी शहर जाना पड़ता है.
8/8
लिकटेंस्टीन
दुनिया के खूबसूरत देशों की लिस्ट में शामिल लिकटेंस्टीन देश स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया के बीच में बसा है. ऐसे में यहां एयरपोर्ट की जरूरत महसूस नहीं होती. यहां जाने के लिए आपको स्विट्जरलैंड के ज़्यूरिख एयरपोर्ट पर जाना होता है. इसके बाद सड़क यात्रा से आप यहां जा सकते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.