Noida And Uttar Pradesh Will Get Five Gifts In New Year Three Expressways International Airport
नोएडा एयरपोर्ट ही नहीं, यूपी को नए साल में मिलेंगे 5 नायाब तोहफे, तीन एक्सप्रेसवे से फर्राटेदार सफर होगा
नए साल में उत्तर प्रदेश को इंफ्रास्ट्रक्चर के मोर्चे पर बड़ी सौगातें मिलने जा रही हैं. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जनवरी में शुरू हो सकता है, जो पहले चरण में 1.2 करोड़ यात्रियों की क्षमता के साथ एनसीआर का तीसरा एयरपोर्ट बनेगा.
जेवर में बना नोएडा एयरपोर्ट 14 जनवरी के बाद शुरू हो सकता है. पहले चरण में इसकी क्षमता 1.2 करोड़ यात्रियों की होगी और भविष्य में यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनेगा.
People are also watching
2/8
कई एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी
जेवर एयरपोर्ट यमुना एक्सप्रेसवे, दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ एक्सप्रेसवे, जेवर–फरीदाबाद एक्सप्रेसवे समेत कई हाईवे और प्रस्तावित मेट्रो-रेल नेटवर्क से जुड़ेगा.
3/8
गंगा एक्सप्रेसवे का तोहफा
मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेसवे जनवरी में उद्घाटन के लिए तैयार है. इससे दोनों शहरों के बीच सफर 12 घंटे से घटकर करीब 6 घंटे रह जाएगा.
4/8
गंगा एक्सप्रेसवे की खासियत
यह 6 लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा, जिसे 8 लेन तक बढ़ाया जा सकेगा. यहां अधिकतम रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा होगी.
5/8
ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी
यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बन रही इंटरनेशनल फिल्म सिटी में पहले चरण में 900-1510 करोड़ रुपये का निवेश होगा. 2026 के अंत तक पहला चरण पूरा होने की उम्मीद है.
6/8
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे
210 किमी लंबा यह एक्सप्रेसवे अक्षरधाम से देहरादून तक जाएगा. इसके पूरी तरह खुलने के बाद दिल्ली से देहरादून का सफर ढाई घंटे में पूरा होगा.
7/8
कानपुर–लखनऊ एक्सप्रेसवे
यह एक्सप्रेसवे मार्च 2026 तक शुरू हो सकता है. इसके चालू होने से कानपुर और लखनऊ के बीच सफर 40–70 मिनट में पूरा होगा.
8/8
यूपी को मिलेगा बड़ा विकास बूस्ट
एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे और फिल्म सिटी जैसे प्रोजेक्ट्स से उत्तर प्रदेश में रोजगार, पर्यटन और निवेश को नई रफ्तार मिलेगी और राज्य की तस्वीर पूरी तरह बदलेगी.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.